Yugm shabd(Combination words)-युग्म-शब्द


( ट, ड, ढ )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
टुक थोड़ा टूक टुकड़ा
टोटा घाटा टोंटा बन्दूक का कारतूस
डीठ दृष्टि ढीठ निडर
डोर सूत ढोर मवेशी

( त )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
तड़ाक जल्दी तड़ाग तालाब
तरणि सूर्य तरणी नाव
तरुणी युवती
तक्र मटठा तर्क बहस
तरी गीलापन तरि नाव
तरंग लहर तुरंग घोड़ा
तनी थोड़ा तनि बंधन
तब उसके बाद तव तुम्हारा
तुला तराजू तूला कपास
तप्त गर्म तृप्त संतुष्ट
तार धातु तंतु/टेलिग्राम ताड़ एक पेड़
तोश हिंसा तोष संतोष

( द, ध )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
दूत सन्देशवाहक द्यूत जुआ
दारु लकड़ी दारू शराब
द्विप हाथी द्वीप टापू
दमन दबाना दामन आँचल, छोर
दाँत दशन दात दान, दाता
दशन दाँत दंशन दाँत से काटना
दिवा दिन दीवा दीया, दीपक
दंश डंक, काट दश दश अंक
दार पत्नी, भार्या द्वार दरवाजा
दिन दिवस दीन गरीब
दायी देनेवाला, जबाबदेह दाई नौकरानी
देव देवता दैव भाग्य
द्रव रस, पिघला हुआ द्रव्य पदार्थ
दरद् पर्वत/किनारा दरद पीड़ा/दर्द
दीवा दीपक दिवा दिन
दौर चक्कर दौड़ दौड़ना
दाई धात्री/दासी दायी देनेवाला
दह कुंड/तालाब दाह शोक/ज्वाला
धराधर शेषनाग धड़ाधड़ जल्दी से
धारि झुण्ड धारी धारण करनेवाला
धूरा धूल धुरा अक्ष
धत लत धत् दुत्कारना

( न )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
निहत मरा हुआ निहित छिपा हुआ, संलग्न
नियत निश्र्चित नीयत मंशा, इरादा
निश्छल छलरहित निश्र्चल अटल
नान्दी मंगलाचरण (नाटक का) नंदी शिव का बैल
निमित्त हेतु नमित झुका हुआ
नीरज कमल नीरद बादल
निर्झर झरना निर्जर देवता
निशाकर चन्द्रमा निशाचर राक्षस
नाई तरह, समान नाई हजाम
नीड़ घोंसला, खोंता नीर पानी
नगर शहर नागर चतुर व्यक्ति, शहरी
नशा बेहोशी, मद निशा रात
नाहर सिंह नहर सिंचाई के लिए निकाली गयी कृत्रिम नदी
नारी स्त्री नाड़ी नब्ज
निसान झंडा निशान चिह्न
निवृत्ति लौटना निवृति मुक्ति/शांति
नित प्रतिदिन नीत लाया हुआ
नियुत लाख दस लाख नियुक्त बहाल किया गया
निहार देखकर नीहार ओस-कण
नन्दी शिव का बैल नान्दी मंगलाचरण
निर्विवाद विवाद-रहित निर्वाद निन्दा
निष्कृष्ट सारांश निकृष्ट निम्न स्तरीय
नीवार जंगली धान निवार रोकना
नेती मथानी की रस्सी नेति अनन्त
नमित झुका हुआ निमित्त हेतु