Yugm shabd(Combination words)-युग्म-शब्द


( क )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
कुल वंश, सब कूल किनारा
कंगाल भिखारी कंकाल ठठरी
कर्म काम क्रम सिलसिला
कृपण कंजूस कृपाण कटार
कर हाथ कारा जेल
कपि बंदर कपी घिरनी
किला गढ़ कीला खूँटा, गड़ा हुआ
कृति रचना कृती निपुण, पुण्यात्मा
कृत्ति मृगचर्म कीर्ति यश
कृत किया हुआ क्रीत खरीदा हुआ
क्रान्ति उलटफेर क्लान्ति थकावट
कान्ति चमक, चाँदनी
कली अधखिला फूल कलि कलियुग
करण एक कारक, इन्द्रियाँ कर्ण कान, एक नाम
कुण्डल कान का एक आभूषण कुन्तल सिर के बाल
कपीश हनुमान, सुग्रीव कपिश मटमैला
कूट पहाड़ की चोटी, दफ्ती कुट किला, घर
करकट कूड़ा कर्कट केंकड़ा
कटिबद्ध तैयार, कमर बाँधे कटिबन्ध कमरबन्द, करधनी
कृशानु आग कृषाण किसान
कटीली तीक्ष्ण, धारदार कँटीली काँटेदार
कोष खजाना कोश शब्द-संग्रह (डिक्शनरी)
कदन हिंसा कदन्न खराब अन्न
कुच स्तन कूच प्रस्थान
काश शायद/एक घास कास खाँसी
कलिल मिश्रित क़लील थोड़ा
कीश बन्दर कीस गर्भ का थैला
कुटी झोपड़ी कूटी दुती, जालसाज
कोर किनारा कौर ग्रास
खड़ा बैठा का विलोम खरा शुद्ध
खादि खाद्य, कवच खादी ख़द्दर, कटीला
कांत पति/चन्द्रमा कांति चमक
करीश गजराज करीष सूखा गोबर
कृत्तिका एक नक्षत्र कृत्यका भयंकर कार्य करनेवाली देवी
कुजन बुरा आदमी कूजन कलरव
कुनबा परिवार कुनवा खरीदनेवाला
कोड़ा चाबुक कोरा नया
केशर कुंकुम केसर सिंह की गर्दन के बाल

( ख, ग )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
खोआ दूध का बना ठोस पदार्थ खोया भूल गया, खो गया
खल दुष्ट खलु ही तो, निश्चय ही
गण समूह गण्य गिनने योग्य
गुड़ शक्कर गुड़ गम्भीर
ग्रह सूर्य, चन्द्र आदि गृह घर
गिरी गिरना गिरि पर्वत
गज हाथी गज मापक
गिरीश हिमालय गिरिश शिव
ग्रंथ पुस्तक ग्रंथि गाँठ

( च, छ, ज, झ )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
चिर पुराना चीर कपड़ा
चिता लाश जलाने के लिए लकड़ियों का ढेर चीता बाघ की एक जाति
चूर कण, चूर्ण चूड़ चोटी, सिर
चतुष्पद चौपाया, जानवर चतुष्पथ चौराहा
चार चार संख्या, जासूस चारु सुन्दर
चर नौकर, दूत, जासूस
चूत आम का पेड़ च्युत गिरा हुआ, पतित
चक्रवात बवण्डर चक्रवाक चकवा पक्षी
चाष नीलकंठ चास खेत की जुताई
चरि पशु चरी चरागाह
चसक चस्का/लत चषक प्याला
चुकना समाप्त होना चूकना समय पर न करना
जिला मंडल जीला चमक
जवान युवा जव वेग/जौ
छत्र छाता क्षत्र क्षत्रिय
छात्र विद्यार्थी क्षात्र क्षत्रिय-संबंधी
छिपना अप्रकट होना छीपना मछली फँसाकर निकालना
जलज कमल जलद बादल
जघन्य गर्हित, शूद्र जघन नितम्ब
जगत कुएँ का चौतरा जगत् संसार
जानु घुटना जानू जाँघ
जूति वेग जूती छोटा जूता
जाया व्यर्थ जाया पत्नी
जोश आवेश जोष आराम
झल जलन/आँच झल्ल सनक