अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)


( श, स )

शीघ्र नष्ट होने वाला- (क्षणभंगुर)
सब कुछ जानने वाला- (सर्वज्ञ)
सौतेली माँ- (विमाता)
सब कुछ भक्षण करनेवाला- (सर्वभक्षी)
सप्ताह में एक बार होने वाला- (साप्ताहिक)
साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला- (साहित्यिक)
सत्य बोलने वाला- (सत्यवादी)
सुख देनेवाला- (सुखद)
समान उदर से जन्म लेनेवाला- (सहोदर)
सेवा से सम्बद्ध- (साहित्यिक)
शक्ति के अनुसार- (यथाशक्ति)
सबसे प्रिय- (प्रियतम)
सुनने योग्य- (श्रवणीय)
समान (एक ही)उदर से जन्म लेनेवाला- (सहोदर)
सुन्दर हृदयवाला- (सुहृद)
स्त्री-पुरुष का जोड़ा- (दम्पति)
स्वेद से उत्पत्र होनेवाला- (स्वेदज)
शिव का उपासक या शिव से सम्बद्ध- (शैव)
शक्ति का उपासक या शक्ति से सम्बद्ध- (शाक्त)
समाचार पत्र का मुख्य (सम्पादकीय) लेख- (अग्रलेख)
सीमा का अनुचित उल्लंघन- (अतिक्रमण)
सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी- (अधिनायक)
सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी बजट में छपी सूचना- (अधिसूचना)
संसार में सबका प्रिय- (लोकप्रिय)
शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना- (अपरिग्रह)
शरीर का कोई भाग- (अवयव)
सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना- (अवमूल्यन)
सीमा का उल्लंघन करना- (अतिक्रमण)
सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की क्रूरता से उत्पत्र स्थिति- (आतंक)
सर्वप्रथम मत को प्रवर्तित करने वाला- (आदिप्रवर्तक)
सेतुबंध रामेश्वरम से हिमालय तक- (आसेतुहिमालय)
सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है- (उदयाचल)
सूर्योदय से पहले का समय- (उषाकाल)
सारे संसार के देशों की खेल प्रतियोगितायें- (ओलम्पिक)
सेना में रहने का स्थान- (छावनी)
सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला- (छापामार)
सिक्के ढालने का कारखाना- (टकसाल)
स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है- (डमरूमध्य)
सत्व, रज व तम- (त्रिगुण)
स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक- (त्रिभुवन/त्रिलोक)
शीतल, मन्द व सुगन्धित वायु- (त्रिविधवायु)
स्त्री-पुरुष का जोड़ा/पति-पत्नी का जोड़ा- (दम्पती)
सदा प्रसन्न रहने वाली या कला-प्रेमी नायक- (धीरललित)
शक्तिशाली, दयालु और योद्धा नायक- (धीरोदात्त)
शासकीय अधिकारियों का शासन- (नौकरशाही)
शरीर के एक पार्श्व का लकवा- (पक्षाघात)
समान रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा- (प्रतिस्पर्द्धा)
शक्ति के अनुसार- (यथाशक्ति)
स्पष्टीकरण के लिए दिया जाने वाला वक्तव्य- (विवृति)
सौ वर्ष का समय- (शताब्दी)
शत्रु का नाश करने वाला- (शत्रुघ्न)
सौ में सौ- (शतप्रतिशत)
शयन (सोने) का आगार (कमरा)- (शयनागार)
शरण में आया हुआ- (शरणागत)
सदैव रहने वाला- (शाश्वत)
सिर पर धारण करने योग्य- (शिरोधार्य)
संगीत के छः राग- (षटराग)
सोलह वर्ष की लड़की- (षोडशी)
सड़ी हुई वस्तु की गन्ध- (सराँध)
सहन करना जिसका स्वभाव है- (सहनशील)
सबको जीतने वाला- (सर्वजीत)
सब कुछ खाने वाला- (सर्वभक्षी)
सत्य के प्रति आग्रह- (सत्याग्रह)
समान वयवाला- (समवयस्क)
समान (एक ही) उदर से जन्म लेनेवाला- (सहोदर)
सब लोगों से सम्बन्ध रखने वाला- (सार्वजनिक)
सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबद्ध- (सारस्वत)
सब कालों में होनेवाला- (सार्वकालिक)
सब देशों से सम्बद्ध- (सार्वदेशिक)
समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला- (सार्वभौमिक)
साहित्य से सम्बन्धित- (साहित्यिक)
सिंह का बच्चा- (सिंहशावक)
सुन्दर हृदय वाला- (सुहृदय)
स्वेद (पसीने) से उत्पन्न होने वाला- (स्वेदज)
स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद का- (स्वातन्त्र्योत्तर)
समय से संबंधित- (सामयिक)
शीघ्र चलने वाला- (द्रुतगामी)
शयन करने की इच्छा- (सुषुप्सा)
सिर से लेकर पैर तक- (आपादमस्तक)
स्वप्न में बकझक करना- (उचावा)
शासन हेतु नियमों का समूह- (संविधान)
सोने-जैसे रंगवाला- (सुनहला)
सतो गुण का- (सात्त्विक)
सीपी, बाँसी, सूकरी, करी, धरी और नरसल से बनी माला- (बैजयन्तीमाला)
समान समय में होनेवाला- (समसामयिक)
सोलहो कलाओं से युक्त चाँद- (राका)
सफेदी लिए हुए लाल रंग- (पाटल)
स्थिर रहनेवाली वस्तु- (स्थावर)
श्रद्धा से जल पीना- (आचमन)
सेना के आगे लड़नेवाला योद्धा- (अग्रयोधा)
शीघ्रता का अभाव- (अत्वरा)
स्वर्ग की वेश्या- (अप्सरा)
सोना, चाँदी पर किया गया रंगीन काम- (मीनाकारी)

( ह )

हाथी को हाँकने का लोहे का हुक- (अंकुश)
हिंसा करने वाला- (हिंसक)
हित चाहने वाला- (हितैषी)
हित न चाहनेवाला- (अनहितू)
हाथ से लिखा हुआ- (हस्तलिखित)
हमेशा सत्य बोलने वाला- (सत्यवादी)
हाथ में चक्र धारण करनेवाला- (चक्रपाणि)
हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा- (धुन्ध)
हाथ का लिखा हुआ- (हस्तलिखित)
हृदय को विदीर्ण करने वाला- (हृदयविदारक)
हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री- (हंसगामिनी)
हत्या करनेवाला- (हत्यारा)
हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा- (पांडुलिपि)
होठों पर चढ़ीपान की लाली- (अधरज)
हिन्द की भाषा- (हिन्दी)

( क्ष त्र ज्ञ )

क्षमा पाने योग्य- (क्षम्य)
क्षण भर में नष्ट होने वाला- (क्षणभंगुर)
क्षण भर में भंग (नष्ट) होनेवाला- (क्षणभंगुर)
क्षुधा से आतुर- (क्षुधातुर)
ऋषियों के रहने का स्थान- (आश्रम)
ऋण के रूप में आर्थिक सहायता-(तकावी)
ज्ञान देने वाली- (ज्ञानदा)
ज्ञान देनेवाला- (ज्ञातव्य)