आपके विद्यालय का पुस्तकालय (Your School Library)

Generic placeholder image

आपके विद्यालय का पुस्तकालय

परिचय

मेरे विद्यालय में एक अच्छा पुस्तकालय है। विद्यालय के छात्र और शिक्षक पुस्तकालय से पुस्तकें ले सकते हैं। कोई छात्र एक बार एक पुस्तक एक सप्ताह के लिए ले सकता है। यदि वह एक सप्ताह में पुस्तक को समाप्त नहीं कर पाता तो वह उसे एक सप्ताह के लिए ले सकता है। यदि कोई विद्यार्थी निश्र्चित तिथि को पुस्तक नहीं लौटाता है तो उसे देर के लिए दंड होता है।

वर्णन

मेरे विद्यालय का पुस्तकालय एक बड़े कमरे में स्थित है। इसमें विभित्र विषयों पर बहुत पुस्तकें है। पुस्तकें अँगरेजी, हिंदी, उर्दू और बँगला में है। विभित्र भाषाओं की पुस्तकें अलग-अलग रखी जाती है। एक पुस्तक-सूची है, जिसमें पुस्तकालय की सभी पुस्तकों की सूची है। जब कोई विद्यार्थी पुस्तकालय से पुस्तक लेना चाहता है तब वह कागज के एक टुकड़े पर पुस्तक का नाम और क्रम-संख्या लिखता है। तब वह कागज के टुकड़े को एक बक्से में गिरा देता है। अगले दिन उसे पुस्तक मिल सकती है। विद्यालय के एक शिक्षक पुस्तकालय की देखभाल करते है। वे मध्यावकाश के समय पुस्तकालय खोलते हैं। विभित्र वर्गों के छात्र विभित्र दिनों को पुस्तकालय से पुस्तके ले सकते हैं।

पुस्तकालय के एक भाग में वाचनालय है। इसमें कुछ समाचारपत्र और पत्रिकाएँ रहती हैं। छात्र उन्हें मध्यावकाश के समय पढ़ सकते है। वे उन्हें पढ़ते समय बात नहीं कर सकते।

उपयोगिता

मेरे विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए पुस्तकालय बहुत उपयोगी है। यह ज्ञान का भंडार है। यह छात्रों को अपना ज्ञान बढ़ाने का अवसर देता है। शिक्षा का उद्देश्य है ज्ञान के लिए प्यास जगाना। जो शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित है, वह निरर्थक है। विद्यालय का पुस्तकालय छात्रों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह उन्हें अनेक पुस्तकें पढ़ने में समर्थ बनाता है। यह उन्हें पढ़ने की आदत डालने का अवसर देता है। मेरे विद्यालय का पुस्तकालय विद्यालय के गरीब छात्रों के लिए एक वरदान है। जो गरीब छात्र अपनी पाठ्यपुस्तकें नहीं खरीद सकते, वे उन्हें पुस्तकालय से लेते है। पुस्तकालय में एक अलग विभाग है जिसमें पाठ्यपुस्तकें रखी जाती है। विद्यालय के कुछ गरीब छात्र पूरे साल के लिए पाठ्यपुस्तकें ले सकते हैं।

सुधार के लिए राय

मेरे विद्यालय का पुस्तकालय बहुत उपयोगी हैं, लेकिन इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। पुस्तकालय की अनेक पुस्तकें फटी हैं। उनके बदले में नई प्रतियाँ शीघ्र आनी चाहिए। अनेक छात्र पुस्तकें नहीं ले पाते; क्योंकि पुस्तकालय केवल मध्यावकाश में ही खुलता है। यदि पुस्तकालय शाम में खुला रहता तो अच्छा होता। वाचनालय बड़ा नहीं है। वाचनालय बड़ा होना चाहिए। प्रतिवर्ष पुस्तकालय में नई पुस्तकें आनी चाहिए।

उपसंहार

यद्यपि मेरे विद्यालय के पुस्तकालय में कुछ कमियाँ है, फिर भी यह छात्रों के ज्ञान की वृद्धि करता है। इसने हमें पढ़ने की आदत डालने में समर्थ बनाया है। हम इसे अपना सर्वोत्तम मित्र और पथ-प्रदर्शक समझते है।