(Sahityetihas) - साहित्येतिहास


साहित्येतिहास (Sahityetihas)

साहित्येतिहासकार साहित्येतिहास
गाँर्सा-द-तासी (1794-1878 ई०) इस्तवार द ला लितरेच्यूर ऐन्दुई ऐ ऐन्दूस्तानी (फ्रेंच भाषा में लिखा गया हिंदी साहित्य का पहला इतिहास) दो भागों में- 1839 ई० व 1847 ई०)
ठाकुर शिवसिंह सेंगर (1833-78 ई०) शिवसिंह सरोज (हिंदी भाषा में लिखा गया हिंदी साहित्य के इतिहास का पहला ग्रंथ।,1000 कवियों का परिचय) 1878 ई०
जॉर्ज ए० ग्रियसन (1851-1941 ई०) माडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दोस्तान, 1889 (काल-विभाजन व नामकरण का सर्वप्रथम प्रयास किया गया) प्रथम प्रकाशन- एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की पत्रिका के विशेषांक के रूप में 1888 ई० में।
मिश्रबंधु [(गणेश बिहारी मिश्र (1866-1939 ई०) श्याम बिहारी मिश्र (1874-1947 ई०) व शुकदेव बिहारी मिश्र (1879-1951 ई०)] मिश्रबंधु-विनोद प्रथम तीन भाग-1913, चतुर्थ भाग-1934 [5000 कवियों का परिचय ('बड़ा भारी कवि वृत्त संग्रह'-आचार्य शुक्ल के शब्दों में), सूचनाओं का अपार भंडार, परवर्ती साहित्येहासकारों के लिए कच्चे माल का खजाना]
एडविन ग्रीव्स (1854-1941 ई०) ए स्केच ऑफ हिन्दी लिटरेचर (हिन्दी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास) 1918 ई०
एफ० ई० के० (1879-1974 ई०) ए हिस्ट्री ऑफ हिन्दी लिटरेचर (हिन्दी साहित्य का परिचय मात्र ) 1920 ई०
रामचंद्र शुक्ल (1884-1941 ई०) हिंदी साहित्य का इतिहास (1000 कवियों का परिचय दिया गया है) 1929, संवर्द्धित संस्करण :1940
डॉ० रामकुमार वर्मा (1905-90 ई०) हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास (1938 ई०, 693 ई० से 1693 ई० तक की कालावधि का इतिहास)
हजारी प्रसाद द्विवेदी (1907-79 ई०) हिंदी साहित्य की भूमिका (1940 ई०), हिंदी साहित्य का आदिकाल (1952 ई०), हिंदी साहित्य का उद्भव और विकास (1953 ई०)
लक्ष्मी सागर वाष्र्णेय (जन्म-1914 ई०) आधुनिक हिन्दी साहित्य (1941 ई०), आधुनिक हिन्दी साहित्य की भूमिका (1952 ई०)
नंददुलारे वाजपेयी (1906-67 ई०) हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी (1942 ई०), आधुनिक साहित्य (1950 ई०)
राहुल सांकृत्यायन (1893-1963 ई०) हिंदी काव्यधारा, (1944 ई०), दक्खिनी हिन्दी काव्यधारा (1952 ई०)
नामवर सिंह (जन्म-1927 ई०) आधुनिक साहित्य की प्रवृत्तियाँ (1954 ई०)
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र (1906-82 ई०) हिंदी साहित्य का अतीत प्रथम भाग : 1959 ई०, द्वितीय भाग : 1960 ई०)
गणपतिचंद्र गुप्त (जन्म-1928 ई०) हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास (दो भाग) : 1965 ई०
'अज्ञेय' (1911-87 ई०) हिंदी साहित्य : एक आधुनिक परिदृश्य (1967 ई०)
डॉ० नगेंद्र (1915-99 ई०) हिंदी साहित्य का इतिहास (संपादन) : 1973 ई०, हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास (नागरी प्रचारिणी सभा, काशी द्वारा प्रकाशित) : 6वें एवं 10वें भाग का संपादन डॉ० नगेंद्र द्वारा
राममूर्ति त्रिपाठी (1929-2009 ई०) हिंदी साहित्य का इतिहास
शिवकुमार शर्मा हिंदी साहित्य : युग और प्रवृत्तियाँ
प्रो० महेंद्र कुमार हिंदी साहित्य का उत्तर मध्यकाल
प्रभाकर माचवे (1919-91 ई०) हिंदी साहित्य की कहानी
रामस्वरूप चतुर्वेदी (1931-2003 ई०) हिंदी साहित्य और संवेदना का विकास (1986 ई०)
विजयेन्द्र स्नातक (1914-98 ई०) हिंदी साहित्य का इतिहास (1996 ई०)
बच्चन सिंह (1919-2008 ई०) हिंदी साहित्य दूसरा इतिहास (1996 ई०)
सुमन राजे (1938-2008 ई०) हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास (2003 ई०)