Yugm shabd(Combination words)-युग्म-शब्द


( स )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
सर तालाब शर तीर
सूर अंधा, सूर्य शूर वीर
सूत धागा सुत बेटा
सन् साल सन पटुआ
समान तरह, बराबर सामान सामग्री
स्वर आवाज स्वर्ण सोना
संकर मिश्रित, दोगला, एक काव्यालंकार शंकर महादेव
सूचि शूची सूची विषयक्रम
सुमन फूल सुअन पुत्र
स्वर्ग तीसरा लोक सर्ग अध्याय
सुखी आनन्दित सखी सहेली
सागर शराब का प्याला सागर समुद्र
सुधी विद्वान, बुद्धिमान सुधि स्मरण
सिता चीनी सीता जानकी
साप शाप का अपभ्रंश साँप एक विषैला जन्तु
सास पति या पत्नी की माँ साँस नाक या मुँह से हवा लेना
श्र्वेत उजला स्वेद पसीना
संग साथ संघ समिति
सन्देह शक सदेह देह के साथ
स्वक्ष सुन्दर आँख स्वच्छ साफ
श्र्वजन कुत्ते स्वजन अपना आदमी
शूकर सूअर सुकर सहज
सखी सहेली साखी साक्षी
सत्र वर्ष शत्रु दुश्मन
स्याम एक देश श्याम कृष्ण/काला
सीकर जलकण सीकड़ जंजीर
सँवार सजाना संवार आच्छादन
सपत्नी सौत सपत्नीक पत्नी सहित
सवा चौथाई सबा सुबह की हवा
सास्त्र अस्त्र के साथ सास्र आँसू के साथ
समवेदना साथ-साथ दुखी होना संवेदना अनुभूति
समबल तुल्य बलवाला सम्बल पाथेय
सिर मस्तक सीर हल
स्वेद पसीना श्वेत उजला
सेव बेसन का पकवान सेब एक फल
संतति संतान सतत सदा
स्रवण टपकना श्रवण सुनना/कान
सुकृति पुण्य सुकृति पुण्यवान
संभावना संदेह/आशा समभावना तुल्यता की भावना
सन्मति अच्छी बुद्धि संमति परामर्श

( ह )

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
हुंकार ललकार, गर्जन हुंकार पुकार
हल् शुद्ध व्यंजन हल खेत जोतने का औजार
हरि विष्णु हरी हरे रंग की
हँसी हँसना हंसी हंसनी
हुति हवन हूति बुलावा
हूण एक मंगल जाति हुन मोहर
हुक पीठ का दर्द हूक ह्रदय की पीड़ा
हूठा अँगूठा हूँठा साढ़े तीन का पहाड़ा
हाड़ हड्डी हार पराजय