Pratyaya(Suffix)(प्रत्यय)


इतिहास या स्रोत के आधार पर हिन्दी प्रत्ययों को चार वर्गो में विभाजित किया जाता है-
(1) तत्सम प्रत्यय
(2) तद्भव प्रत्यय
(3) देशज प्रत्यय
(4) विदेशज प्रत्यय

(1)तत्सम प्रत्यय

प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण
-आ स्त्री प्रत्यय; भाववाचक संज्ञा प्रत्यय आदरणीया, प्रिया, माननीया, सुता, इच्छा, पूजा
-आनी स्त्री प्रत्यय देवरानी, भवानी, मेहतरानी
-आलु विशेषण प्रत्यय, वाला कृपालु, दयालु, निद्रालु, श्रद्धालु
-इत विशेषण प्रत्यय, युक्त पल्लवित, पुष्पित, फलित, हर्षित
-इमा भाववाचक संज्ञा प्रत्यय गरिमा, नीलिमा, मधुरिमा, महिमा
-इक विशेषण व संज्ञा प्रत्यय दैनिक, वैज्ञानिक, वैदिक, लौकिक
-क स्वार्थ, समूह घटक, ठंडक, शतक, सप्तक
-कार लिखने या बनाने वाला; वाला पत्रकार, जानकर
-ज जन्मा हुआ अंडज, जलज, पंकज, पिंडज, देशज, विदेशज
-जीवी जीनेवाला परजीवी, बुद्धिजीवी, लघुजीवी, दीर्घजीवी
-ज्ञ जाननेवाला अज्ञ, मर्मज्ञ, विज्ञ, सर्वज्ञ
-तः क्रिया विशेषण प्रत्यय मुख्यतया, विशेषतया, सामान्ततया
-तर तुलना बोधक प्रत्यय उच्चतर, निम्नतर, सुन्दरतर, श्रेष्ठतर
-तम सर्वाधिकता बोधक प्रत्यय उच्चतम, निकृष्टतम, महत्तम, लघुतम
-ता भाववाचक संज्ञा प्रत्यय नवीनता, मधुरता, सुन्दरता
-त्व भाववाचक संज्ञा प्रत्यय कृतित्व, ममत्व, महत्व, सतीत्व
-मान विशेषण वाचक प्रत्यय उच्चतम, निकृष्टतम, महत्तम, लघुतम
-वान वाला गुणवान, धनवान, बलवान, रूपवान

(2)तद्भव प्रत्यय

प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण
-अंगड़ वाला बतंगड़
अंतू वाला रटंतू, घुमंतू
-अत संज्ञा प्रत्यय खपत, पढ़त, रंगत, लिखत
-आँध संज्ञा प्रत्यय बिषांध, सराँध
-आ भाववाचक जोड़ा, फोड़ा, झगड़ा, रगड़ा
-आई भाववाचक प्रत्यय कठिनाई, बुराई, सफाई
-आऊ वाला खाऊ, टिकाऊ, पंडिताऊ, बिकाऊ
आप/आपा भाववाचक प्रत्यय मिलाप, अपनापा, पुजापा, बुढ़ापा
-आर/आरा/आरी करनेवाला कुम्हार, लुहार, चमार, घसियारा, पुजारी, भिखारी
-आलू करनेवाला झगड़ालू, दयालु
-आवट भाववाचक प्रत्यय कसावट, बनावट, बिनावट, लिखावट, सजावट
-आस इच्छावाचक प्रत्यय छपास, प्यास, लिखा, निकास
-आहट/-आहत भाववाचक प्रत्यय गड़गड़ाहट, घबराहट, चिल्लाहट, भलमनसाहत
-इन स्त्री प्रत्यय जुलाहिन, ठकुराइन, तेलिन, पुजारिन
-इया वाला; लघुत्व, बोधक; स्त्री प्रत्यय चुटिया, चुहिया, डिबिया, कनौजिया, भोजपुरिया
-इला वाला चमकीला, पथरीला, शर्मीला
-एरा वाला चचेरा, फुफेरा, बहुतेरा, ममेरा
-औड़ा/-औड़ी लिंगवाचक पकौड़ी, सेवड़ा, रेवड़ी
-त/-ता भाववाचक, कर्मवाचक चाहत, मिल्लत, आता, खाता, जाता, सोता
-पन भाववाचक प्रत्यय छुटपन, बचपन, बड़प्पन, पागलपन
-वाला कर्तृवाचक, विशेषण अपनेवाला, ऊपरवाला, खानेवाला, जानेवाला, लालवाला

(3) देशज प्रत्यय

प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण
-अक्कड़ वाला घुमक्कड़, पियक्कड़, भुलक्कड़
-अड़ स्वार्थिक अंधड़, भुक्खड़
-आक भाववाचक खर्राटा, फर्राटा
-इयल वाला अड़ियल, दढ़ियल, सड़ियल

(4) विदेशज प्रत्यय

(i) अरबी-फारसी प्रत्यय

प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण
-आ भाववाचक सफेदा, खराबा
-आना भाववाचक विशेषण वाचक जुर्माना, दस्ताना, मर्दाना, मस्ताना
-आनी संबंधवाचक जिस्मानी, बर्फ़ानी, रूहानी
-कार करनेवाला काश्तकार, दस्तकार, सलाहकार, पेशकार
-खोर खानेवाला गमखोर, घूसखोर, रिश्वतखोर, हरामखोर
-गार करनेवाला परहेजगार, मददगार, यादगार, रोजगार
-गी भाववाचकसंज्ञा प्रत्यय गन्दगी, जिन्दगी, बंदगी -चा/ची वाला देगचा, बगीचा, इलायची, डोलची, संदूकची
-दान स्थिति वाचक इत्रदान, कलमदान, पीकदान
-दार वाला ईमानदार, कर्जदार, दूकानदार, मालदार
-नाक वाला खतरनाक, खौफनाक, दर्दनाक, शर्मनाक
-बान वाला दरबान, बागबान, मेजबान अज्ञ, मर्मज्ञ, विज्ञ, सर्वज्ञ
-मंद वाला अक्लमंद, जरूरतमंद

(ii) अंग्रेजी प्रत्यय

प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण
-इज्म वाद/मत कम्युनिज्म, बुद्धिज्म, सोशलिज्म
-इस्ट वादी/व्यक्ति कम्युनिस्ट, बुद्धिस्ट, सोशलिष्ट